अगर आप भी अपने फोन में बार बार नेटवर्क कनेक्शन की समस्या से परेशान हैं, तो इस सेटिंग को करे ओपन

By: PalPal India News
April 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआज के समय में स्मार्टफोन का होने जरुरी है उतना ही जरूरी इंटरनेट का होने भी आवश्यक है। लेकिन कभी कभी ये दोनों के होने पर भी नेटवर्क नहीं आता जिससे कई लोग परेशान नजर आते है अगर आप भी अपने फोन में बार बार नेटवर्क कनेक्शन की समस्या से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसे खास टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप Jio, Airtel, BSNL के नेटवर्क में आने वाली सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

कमजोर नेटवर्क होने की वजह से न तो हम ठीक से बात कर पाते हैं और न ही फोन डेटा इस्तेमाल कर पाते हैं। ऐसी समस्याएं जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वीआई यूजर्स को कभी न कभी फेस करनी पड़ती हैं।

हमारा फोन कितना भी प्रीमियम क्यों न हो या फिर कितने ही एडवांस फीचर्स न हो लेकिन अगर नेटवर्क नहीं आता तो यह डब्बा बनकर रह जाता है। हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप  किसी भी नेटवर्क का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें फुल नेटवर्क कवरेज मिलेगा।

नेटवर्क ना आने पर तुरंत करें ये काम

  • अगर कॉलिंग के दौरान बार बार नेटवर्क जा रहा है तो आपको अपने स्मार्टफोन को एक बार एयरप्लेन मोड/फ्लाइट मोड में सेट कर देना चाहिए। थोड़ी देर बाद इसे ऑन कर लें।
  • कई बार लंबे समय तक लगातार फोन को इस्तेमाल करने की वजह से भी नेटवर्क में समस्या आने लगती है। अगर आपने कई दिनों से इसे स्विच ऑफ नहीं किया है तो एक बार स्विच ऑफ जरूर कर लें।
  • अगर फोन को रिस्टार्ट या फिर स्विच ऑफ करने पर भी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हो रही तो एक बार सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क में जाकर कर नेटवर्क ऑप्शन को चेंज करके देखें।
  • इसके अलावा भी अगर नेटवर्क कवरेज की समस्या सॉल्व नहीं हो रही तो आपको एक बार सिम कार्ड बाहर निकाल लेना चाहिए। अपने सिम कार्ड को कॉटन के कपड़े से अच्छे से क्लीन करें और फिर फोन पर  लगाएं।
  • कई बार समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट न होने की वजह से भी नेटवर्क कवरेज में दिक्कत आने लगती है। अगर आपने फोन को अपडेट नहीं किया है तो उसे तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट जरूर कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *