आईपीएल से बाहर होने से दुखी गायकवाड़ का बड़ा बयान आया सामने , कह दिया धोनी के बारे में कुछ ऐसा

By: PalPal India News
April 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बचे हुए मैचों से बाहर होने से निराश हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गायकवाड़ के चोट के बारे में जानकारी दी। वह राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक जीता है और चार मैच हारे हैं। अब सीजन के बीच में ही उसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी बाहर हो गए हैं।

CSK ने तुरंत धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा जताया और उन्हें बचे हुए सीजन के लिए कप्तानी की बागडोर सौंप दी। CSK फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं कि अब दिग्गज धोनी एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ गायकवाड़ भले चोटिल हों, लेकिन वह टीम के साथ बने रहेंगे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।

आईपीएल से बाहर होने से दुखी गायकवाड़ का बड़ा बयान

ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो में कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण, कोहनी की चोट के कारण मैं आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर होने से बहुत दुखी हूं। मैं अब तक मिले समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, यह वाकई बहुत मायने रखता है।” सुपर किंग्स का अब तक का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, उन्होंने टूर्नामेंट में अपने पिछले चार मैच हारे हैं।

विडियो में उन्होंने कहा कि सभी को नमस्कार, कोहनी की चोट के कारण आईपीएल से बाहर होने से वाकई बहुत दुखी हूं। अब तक आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। हम कुछ समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन आप सभी जानते हैं कि अब टीम को एक युवा विकेटकीपर लीड कर रहा है। उम्मीद हैं चीजें बदल जाएंगी। मैं टीम के साथ रहूंगा और उनका पूरा समर्थन करूंगा।

गायकवाड़ ने धोनी को बताया युवा विकेटकीपर

रुतुराज गायकवाड़ युवा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कह रहे हैं, जबकि उनकी उम्र 43 साल है। इस उम्र में भी धोनी फिट हैं और उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। गायकवाड़ ने आगे कहा कि निश्वित रूप से इस टीम को इस स्थिति से बाहर निकालना अच्छा होता, लेकिन आप जानते हैं कि कुछ चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती हैं। डग-आउट से टीम का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद है कि सीजन अच्छा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *