भारत सरकार ने वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, करोड़ों यूजर्स के लिए खतरे की घंटी

By: PalPal India News
April 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिWhatsapp दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे बड़ा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनिया भर में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2 अरब से भी अधिक है, लेकिन वॉट्सऐप यूजर्स के लिए CERT-In की तरफ से  एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

भारत सरकार ने वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। मेटा के स्वामित्व वाले इस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में एक बेहद क्रिटिकल बग पाया गया है। इसको लेकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

CERT-In के मुताबिक कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में whatsApp इस्तेमाल करने वाले लोगों को बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है। CERT-In की तरफ से हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट खासतौर पर उन वॉट्सऐप यूजर्स के लिए है जो मैसेजिंग ऐप को डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप पर लॉगिन करते हैं।

इन यूजर्स पर है बड़ा खतरा

एजेंसी के मुकाबिक वॉट्सऐप के वॉट्सऐप के डेस्कटॉप ऐप में एक बड़ा बग पाया गया है जिससे हैकर्स आसानी से आपके डिवाइस और ऐप तक पहुंच बना सकते हैं। इस समय 2.2450.6 से पुराने जितने भी WhatsApp Desktop वर्जन हैं उनमें स्पूफिंग अटैक का खतरा सबसे ज्यादा है। बग का फायदा उठाकर हैकर्स और स्कैमर्स निजी डेटा को चुराने के साथ साथ अकाउंट को हैक भी कर सकते हैं।

हैकर्स उठा सकते हैं फायदा

CERT-In के मुताबिक वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन में फाइल खोलने के तरीके में एक तकनीकी गड़बड़ी है। नया बग  MIME टाइप और फाइल एक्सटेंशन के बीच तालमेल ठीक न होने की वजह है। इसकी वजह से वॉट्सऐप में अटैचमेंट खोलने में गड़बड़ी हो रही है और ऐसे में वॉट्सऐप कई बार कुछ फाइल्स को ठीक से पहचान नहीं पाता। वॉट्सऐप की इस कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर्स फाइल्स के बीच में कोई खतरनाक अटैचमेंट बना सकता है। आप किसी भी तरह से ठगी या फिर फ्रॉड का शिकार न हो इसके लिए एजेंसी ने ऐप को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *