iQOO ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z10 5G और iQOO Z10X लॉन्च कर दिए हैं. दोनों ही फोन मेनस्ट्रीम सेगमेंट में बड़ी बैटरी वाले फोन के रूप में आए हैं. iQOO Z10 में 7300mAh की बड़ी बैटरी, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट है.
iQOO का कहना है कि Z10 सीरीज उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जो लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और बेहतरीन परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं. आइये आपको बताते हैं कि iQOO Z10 फोन में आपको कौन सी खूबियां देखने को मिलेंगी और इसकी कीमत कितनी है.
iQOO Z10 में क्या है खास
iQOO Z10 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7300mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का कहना है कि इस फोन से यूजर्स बिना बैटरी की चिंता किए लंबे समय तक मल्टीटास्किंग और गेमिंग कर सकते हैं. बड़ी बैटरी के बावजूद, फोन का डिज़ाइन स्लिम है, जिसकी मोटाई 7.89mm और वजन 199 ग्राम है.
फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ UFS 2.2 स्टोरेज है, और यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है. Z10 में एक्सटेंडेड RAM का भी सपोर्ट है, जो अतिरिक्त 12GB तक बढ़ाई जा सकती है. iQOO Z10 Funtouch OS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है.