6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा, जज ने भावुक हो लिखी मासूम ने लिखी कविता

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी पर 3000 रुपए जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवार को चार लाख मुआवजा भी मिलेगा।

88 दिन तक चली सुनवाई

आपको बता दे 2 जनवरी 2025 को दोषी अजय ने बच्ची का अपहरण किया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। कोर्ट में इस मामले पर 88 दिन सुनवाई चली। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से दस्तावेजी साक्ष्य, पॉजिटिव डीएनए रिपोर्ट भी पेश किया गया था।

इन धाराओं में साबित हुआ अपराध

मामले की सुनवाई के दौरान सिवनी मालवा की प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति तबस्सुम खान ने दोषी अजय धुर्वे (30) को दुष्कर्म और हत्या के अपराध के लिए पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) का दोषी पाया और मौत की सजा सजा सुनाई। कोर्ट ने पीड़िता के माता-पिता को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का भी फैसला सुनाया। सजा सुनाते हुए जज तबस्सुम खान ने दिल्ली के निर्भया कांड को याद करते हुए एक कविता भी सुनाई।

फैसले में जज तबस्सुम खान ने लिखी ये कविता

हां फिर एक निर्भया।
एक छोटा सा प्रश्न उठा रही हूं।
जो नारी का अपमान करे,
क्या वो मर्द हो सकता है।
क्या जो इंसाफ निर्भया को मिला,
वह मुझे मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *