सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का खिताब जीता गौरव खन्ना ने, चमचमाती ट्राफी के साथ मिली बड़ी रकम

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिस्टार पल्स के अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया की भूमिका के लिए मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का खिताब जीत लिया है। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हराकर रणवीर बरार, शो की ट्रॉफी के साथ ही 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती।

गौरव खन्ना, फाइनलिस्ट तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हराकर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता बन गए हैं। निक्की फर्स्ट रनर-अप बनीं, जबकि तेजस्वी सेकंड रनर-अप रहीं। गौरव के प्रशंसक उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं। सोनी लिव के रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के ग्रैंड फिनाले में अपनी डिश से जज संजीव कपूर, रणवीर बरार, विकास खन्ना और होस्ट फराह खान को खुश करते हुए गौरव खन्ना ने शो चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही प्राइज मनी भी जीती है।

12 सेलिब्रिटी शेफ के बीच हुआ था मुकाबला 

गौरव, तेजस्वी, निक्की तंबोली, फैसल शेख और राजीव अदातिया टॉप 5 में थे। शो में भाग लेने वाली हस्तियों में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, कबिता सिंह, फैसल शेख, अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का और चंदन प्रभाकर का नाम शामिल है। चंदन, अभिजीत, आयशा और कबिता को शो से बाहर कर दिया गया था जबकि दीपिका ने अपनी हाथ की चोट के कारण शो को बीच में ही अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *