एल्युमीनियम प्लांट में तेज़ धमाका होने से,सात लोग झुलसे 2 की हालत गंभीर अस्पताल में जारी ईलाज

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनागपुर के एक एल्युमीनियम प्लांट में तेज़ धमाका होने से वहां काम कर रहे सात लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आपको बता दे नागपुर जिले के उमरेड एमआईडीसी में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां पर एक एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर निर्माण कंपनी में शुक्रवार की देर शाम विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद से लगी आग में 7 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।

वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलत ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को इलाज के लिए उमरेड के एक निजी अस्पताल और नागपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *