पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ पत्नी की मौत के बाद भी आरोपी उसे पीटता रहा। महिला के बच्चे पास ही खड़े होकर रो रहे थे और पूरा नजारा देख रहे थे। पड़ोस के लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।
आपको बता दे आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बच्चे बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, रोते रहे लेकिन आरोपी पति मौते होने के बाद भी पत्नी पर डंडे बरसाता रहा। इस बीच कुछ लोगों ने पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।
जिसके बाद महिला ने बच्चों के सामने ही दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी पति हत्या करने के बाद से फरार है। आरोपी की सास ने पुलिस को बताया है कि वह पहले भी मारपीट करता था, जिससे तंग आकर महिला अपने मायके चली गई थी।
सास ने अपनी बहू को बचाने की कोशिश की, लेकिन कलीमुल्लाह ने अपनी मां की बात नहीं सुनी। मोहम्मद नसीम का दूसरा पुत्र कलीमुल्लाह अपने परिवार के साथ एक अलग घर में रह रहा था। आरोपी ने अपने भाई की मौत के बाद भाभी से शादी की थी। कलीमुल्लाह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। इसके पहले कलीमुल्लाह के बड़े भाई से मेहरुन्निशा को दो बेटे समीर और सलमान है, जो अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। हृदयविदारक घटना के बाद से गांव के लोग भी अचंभित हैं।
शादी के बाद से ही उसे कलीमुल्लाह पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार समझौते का प्रयास हुआ। इस दौरान कलीमुल्लाह से मेहरुन्निशा को तीन बच्चे हो गए। प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायका जुझारपुर में पिता मोहम्मद नसीम के घर चली जाती थी। आरोपी पति को नशे की लत है। वह दो दिन पहले चचेरी बहन की शादी में शामिल होने की बात कह कर पत्नी को मायके से बुलाकर लाया था।