पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी. इसी बीच अचानक पति घर आ पहुंचा. दरवाजा खुला देख वह चुपचाप अंदर घुस गया. पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालते में देख हंगामा मचा दिया. पति और युवक के बीच हाथापाई हुई, तो उसने युवक के प्राइवेट पार्ट पर दांतों के काट दिया. जिसके बाद वह चीखता हुआ पुलिस के पास जा पहुंचा.
दरअसल कानपुर के बाबू पुरवा स्थित घर में पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति अपना आपा खो बैठा. हाथापाई के दौरान युवक ने महिला के पति को जमीन पर पटक दिया.महिला के पति ने उसके गुप्तांग को दांत से काट दिया. लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे युवक को पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया.
यहाँ बेकनगंज के रहने वाले युवक ने 2 साल पूर्व इलाके की एक युवती के साथ घर वालों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था.जिसके बाद वह बाबू पुरवा में किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगा. गुरुवार शाम पति काम पर गया था. देर रात लौटने पर घर का दरवाजा खुला पाकर सीधे कमरे में पहुंच गया. जहां पत्नी को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर वह भड़क गया. गुस्से में उसने युवक को पीटना शुरू किया. हाथापाई के दौरान युवक ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया. इसी दौरान महिला के पति ने युवक का गुप्तांग दांत से काट लिया. इसके बाद युवक लहूलुहान हालत में चिल्लाते हुए थाने पहुंचा, और पुलिस को पूरी बात बताई . थाना प्रभारी ने उसे उपचार के लिए फौरन हैलट अस्पताल भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुछ देर बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. फिलहाल किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है.