दिग्गज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की अस्थियों को हरिद्वार में किया अस्थि विसर्जन

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदिग्गज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की अस्थियों को शनिवार सुबह, 12 अप्रैल गंगा नदी के पवित्र जल में विसर्जित किया गया। आपको बता दे मनोज कुमार का 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। 5 अप्रैल को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के बाद 12 अप्रैल को मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।

हरिद्वार में हर की पौड़ी स्थित ब्रह्म कुंड में करीबी पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ। अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया और नदी के किनारे मंत्रों के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी ने पारिवारिक पुजारी के मार्गदर्शन में अपने पिता को नम आंखों से आखिरी विदाई दी।

मनोज कुमार की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित

विसर्जन के बाद कुणाल गोस्वामी ने कहा, ‘अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया है और हम मां गंगा के आशीर्वाद से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।’ 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (पाकिस्तान) में जन्मे मनोज कुमार का नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली थी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी को लिखे पत्र में दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *