संस्कारधानी में जगह जगह हनुमान उत्सव की धूम, शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसंस्कारधानी में जगह जगह हनुमान उत्सव की धूम. श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही जबलपुर के हर मंदिरों में भक्तों का ताँता लगा दिखाई दिया.

इसी क्रम में जगह-जगह हर मंदिरों में भक्तों की भीड़

लघु काशी गढ़ा स्थित पच मट्ठा मंदिर

लघु काशी गढ़ा स्थित पच मट्ठा मंदिर परिसर में महाबली हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है इस मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति और महिला मंडल द्वारा बनवाए गए 500 किलो के महा लड्डू को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है स्वामी राघव देवाचार्य महाराज मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी ओर उन्हें चढ़ाए जाने वाले महा लड्डू की आरती की इस मौके पर उन्होंने हनुमान मंदिर सेवा समिति और महिला मंडल की जमकर तारीफ की

खारी घाट में प्राचीन हनुमान मंदिर

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भर के हनुमान मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी नर्मदा के तट खारी घाट में प्राचीन हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही हनुमान जी के दर्शनों के लिए लोगों का तांता लगा रहा इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है क्योंकि इस प्रतिमा में हनुमान जी अपने बाएं पैर से शनि देव को दबाए हुए हैं इतना ही नहीं ऐसी मान्यता है कि रात के वक्त इस मंदिर में नर्मदा जी स्वयं आती हैं इसीलिए सुबह जब हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन किए जाते हैं तो उनकी प्रतिमा स्नान की हुई दिखाई देती है इस मंदिर में आज प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी पहुंचे और उन्होंने भी श्री सिद्ध हनुमान जी के दर्शन किए और पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया

रानीताल स्थित श्री स्वयं सिद्ध हनुमान मंदिर

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रानीताल स्थित श्री स्वयं सिद्ध हनुमान मंदिर में भी सुबह से दर्शनों के लिए लोगों का ताता लगा रहा सैकड़ो लोगों ने हनुमान जी के दर्शन किए और पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में सुबह से विभिन्न अनुष्ठानों का दौर भी शुरू हो गया था

बड़ा फुहारा स्थित बड़े महावीर मंदिर

हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से दर्शनों के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है बड़ा फुहारा स्थित बड़े महावीर मंदिर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ नजर आई दर्शनों के लिए सैकड़ो लोग उमड़ पड़े इसके साथ-साथ बड़े महावीर मंदिर में सुंदरकांड समेत कई धार्मिक अनुष्ठान हुए जिसमें सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *