मुंबई। मॉडल और एक्ट्रेस सोनाली राउत एक बार फिर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंस, चार्म और स्टाइलिश अंदाज़ सभी को बेहद आकर्षित कर रहा है।
तस्वीरों में सोनाली ऑलिव ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक और एक्सप्रेशंस सोशल मीडिया यूज़र्स को दीवाना बना रहे हैं। फैन्स उनकी अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया – “Slayyyy Queen!” वहीं दूसरे ने लिखा – “Hotness overloaded!” इन फोटोज़ को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं सोनाली
सोनाली राउत की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनका हर नया लुक फैन्स के बीच सुर्खियों में आ जाता है। फैशन से लेकर बोल्ड स्टेटमेंट तक, सोनाली हमेशा कुछ हटकर पेश करती हैं।
करियर की झलक
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली ने कई फैशन शोज़ और रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया है। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ के ज़रिए भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। 2014 में उन्होंने फिल्म ‘द एक्सपोज़’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वह हिमेश रेशमिया और यो यो हनी सिंह के साथ नजर आई थीं।
मॉडलिंग की शुरुआत
सोनाली ने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह 2010 में ‘किंगफिशर कैलेंडर’ का हिस्सा बनी थीं और महज 19 साल की उम्र में उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ था।