RBI ने लॉन्च किया WhatsApp चैनल, अब सीधे मिलेगा जरूरी बैंकिंग अपडेट

By: PalPal India News
April 13, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों तक महत्त्वपूर्ण वित्तीय जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए अपना आधिकारिक WhatsApp चैनल लॉन्च कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य है कि देश के हर कोने में रहने वाले लोग भी बिना किसी परेशानी के RBI की जरूरी सूचनाएं और अपडेट्स प्राप्त कर सकें।

अब लोग एक साधारण QR कोड स्कैन करके इस चैनल से जुड़ सकते हैं और सीधे अपने फोन पर आरबीआई की जरूरी घोषणाएं, बैंकिंग बदलाव और वित्तीय समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

✅ क्यों खास है यह चैनल?

  • यह RBI का वेरीफाइड अकाउंट है, जिससे लोगों को भरोसेमंद जानकारी सीधे मिलेगी।

  • इससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी जागरूक हो सकेंगे।

  • बैंकिंग से जुड़ी जानकारी अब और भी सरल भाषा में, सीधा मोबाइल पर।

🔔 जागरूकता बढ़ाने की पहल

RBI का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने जनता को जागरूक करने के लिए SMS, टीवी विज्ञापन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया है। अब WhatsApp चैनल इस कड़ी में एक और मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *