अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मारने की और सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की मिली धमकी

By: PalPal India News
April 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी की सूचना मिली है। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल मुंबई के वर्ली में यातायात विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है। अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी में अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि धमकी भेजने वाला शख्स कौन है। हालाँकि इस मामले पर सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *