पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार रात हुए बबाल के बाद मुख्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हिया। वहीँ हिंदू पक्ष का आरोप है कि मस्जिद के अंदर से शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके गए। गलियों के अंदर से निकले उपद्रवियों ने शोभा यात्रा में शामिल गाड़ियों पर पथराव किया।
दरअसल शोभा यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य आरोपी विक्की पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज। शोभा यात्रा पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं। वहीं, इस मामले में हिंदू पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से मुख्य आरोपी समेत 9 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है। मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।
हनुमान जयंती जुलूस पर हमले का फुटेज सामने आया है। इसमें साफ देखा गया कि एक वर्ग विशेष का युवक बेल्ट लेकर हनुमान के रूप में सजे व्यक्ति को धक्का दे रहा है। गुना हनुमान जयंती पथराव मामले में दर्ज आरोपी विक्की पठान ने मस्जिद के 50 मीटर दूर रहने वाले पुरषोत्तम सेलर को जान से मारने की धमकी दी है।
गुना में हनुमान जयंती पर हुए पथराव मामले पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की खान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी इस मामले में कार्रवाई कर रही है।