एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा कर की आत्महत्या की कोशिश, 2 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

By: PalPal India News
April 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिगुजरात में साबरकांठा जिले के वडाली शहर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की। जिसमें परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि 3 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल विनुभाई सगर परिवार के साथ वडाली शहर के सागरवाडा इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे और एक बेटी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने पूरे परिवार समेत जहर खा लिया। जहरीली दवा खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर के अंदर शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने हिम्मतनगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान पति-पत्नी ने तोड़ा दम

हिम्मतनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान परिवार के मुखिया  विनूभाई  मोहनभाई सगर (44 वर्ष) और उनकी पत्नी कोकिला बहन (33 वर्ष) की मौत हो गई। पुत्री कृष्णा उर्फ भूमिका बेन(19) नीरव कुमार ( 17) नरेंद्रकुमार उर्फ शंकर (15) ने जहरीली दवा खाई थी। पुलिस सभी के बयान दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *