इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार शादी से क्या इन्कार,आईपीएस अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप

By: PalPal India News
April 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनागपुर में आईपीएस अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी नंदुरबार जिला के अक्कलकुवा में उपविभागी पुलिस अधिकारी पद पर है।

दरअसल आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। नागपुर के इमामबाड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया। आईपीएस अधिकारी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक शोषण करता रहा। विवाह के लिए दबाव बनाने पर वह मुकर गया। आपको बता दे आरोपी अधिकारी 2021 बैच का आईपीएस ऑफिसर है, फिलहाल उनकी तैनाती नंदुरबार जिला के अक्कलकुवा उपविभागी पुलिस अधिकारी पद पर है।

इन्स्टाग्राम के जरिये हुइ थी पहचान

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय पीड़ित डॉक्टर है। तीन वर्ष पहले पीड़िता की आरोपी अधिकारी से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई, उस समय पीड़िता MBBS की पढ़ाई कर रही थी और आरोपी UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने के बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और मिलने-जुलने का चलन शुरू हुआ। दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी। इस बीच आरोपी अधिकारी ने पीड़िता के साथ संबंध स्थापित कर लिया, पीड़िता ने इन्कार किया तो शादी का भरोसा दिलाया और इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद IPS अधिकारी के रूप में उसका चयन हो गया। आरोपी प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद गया, इस दौरान महिला चिकित्सक भी हैदराबाद गई। वहां पर भी आरोपी ने पीड़िता के साथ संबंध बनाएं और जब उसने (पीड़िता) शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *