पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार पांच बार हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद CSK को अब अगर यहां से प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें अब बचे हुए सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
आपको बता दे अगला मैच एमएस धोनी और उनकी टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा और मैच से पहले CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान के तौर पर एमएस धोनी के वापस आने से टीम के नतीजे रातों-रात नहीं बदलेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी का प्रभाव हमेशा अहम रहेगा, लेकिन वह कोई ज्योतिषी नहीं हैं, उनके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है। अगर होती तो वह पहले ही उसका इस्तेमाल कर लेते। उन्हें एमएस के साथ मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने करियर में उन दोनों ने ऐसी कई स्थितियों का सामना किया है, जहां बहुत ऊर्जा लगानी पड़ती है और उन्हें अब यह सुनिश्चित करना होगा कि वह ऊर्जा सही दिशा में लगे। स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा कि इस सीजन उन्हें वापसी करने के लिए इसे छोटे-छोटे कदमें से शुरुआत करनी होगी। तीनों डिपार्टमेंट में सुधार करने के बाद ही वह मैच जीत पाएंगे। खासतौर पर पिछले मैच में उनकी टीम ने कोई प्रतिस्पर्धा नहीं दिखाई, ये चीज फ्लेमिंग को सबसे ज्यादा चुभी है। टीम के भीतर आत्ममंथन हुआ है और अब इस पर काम किया जा रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए। जरूरी है कि वह उस तरह का प्रदर्शन करें, जो इस गौरवशाली फ्रेंचाइजी की पहचान है।