पलपल इंडिया प्रतिनिधि। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली के लिए करुण नायर ने बेहतरीन 89 रनों की पारी खेली लेकिन 19वें ओवर में दिल्ली की टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए और वह टारगेट से 12 रन पीछे रह गई। दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है। एक तो वह मैच हार गई और दूसरे कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर की वजह से जुर्माना लगा है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार सीजन में पहली बार किसी भी टीम के स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करने पर कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना ठोका जाता है। अक्षर का मौजूदा सीजन में स्लो ओवर रेट का ये पहला अपराध है।