‘नशा जे तू करना है’ गाने पर अंजली अरोड़ा का सिज़लिंग डांस वायरल

By: PalPal India News
April 14, 2025

नई दिल्ली. सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘नशा जे तू करना है ते मेरा कर सोनेया’ गाने पर एक जबरदस्त डांस वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अंजली को पहले भी सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इस वायरल वीडियो के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन के पार पहुंच गई थी।

अंजली को टेलीविजन पर बड़ा ब्रेक कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से मिला। इस शो में उनकी और विजेता मुनव्वर सिद्दीकी की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही। हालांकि बाद में दोनों का लव एंगल महज़ एक स्ट्रैटेजी निकला और शो के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। फिर भी, अंजली अपनी पर्सनालिटी, स्टाइल और सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस के चलते लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। ‘लॉक अप’ में वह सेकंड रनर-अप रहीं और तब से लेकर अब तक उनके फैन्स की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *