दोस्त के मजाक ने युवक की लेली जान, कंप्रेसर से युवक के शरीर में भरी हवा फट गई नसें

By: PalPal India News
April 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्यप्रदेश के इंदौर में दोस्त के मजाक ने युवक की जान ले ली। मजाक में कंप्रेसर से युवक के शरीर में हवा भर दी, जिससे उसकी नसें फट गईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल इंदौर में आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ रामगोपाल दाल मिल के कर्मचारियों ने मजाक-मजाक में युवक की जान ले ली। दाल साफ करने के लिए रखे गए कंप्रेसर से युवक के शरीर में हवा भर दी जिससे उसकी नसें फट गईं। आरोपित युवक को अस्पताल ले गए लेकिन मौत होने पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बयान लेने के बाद धीरज और महेंद्र को आरोपित बनाया है।

पुलिस के जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय मोतीराम निवासी झिरन्या खरगोन तीन इमली पालदा में किराए के मकान में रहता था। वह दाल मिल में काम करता था। मिल में दाल साफ करने के लिए कंप्रेशर लगा है।

नसें फटने से हो गया बेहोश

सुबह मोतीराम उसके साथी धीरज लौवंशी और महेंद्र यादव कंप्रेसर चालू कर कपड़ों पर लगी धूल साफ कर रहे थे। मोतीराम ने मजाक करना शुरू किया और धीरज के शरीर में हवा भरने का प्रयास किया। इसके बाद धीरज ने पाइप छीना और मोतीराम के शरीर में हवा भर दी। नसें फटने से मोतीराम बेहोश होकर गिर गया। धीरज उसे एमवाय अस्पताल ले गया और फोन पर बात करते हुए फरार हो गया। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही एमवाय पुलिस चौकी का स्टाफ पहुंचा और मोतीराम की जानकारी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *