सिर कटा शव मिलने के मामले का हुआ पर्दाफाश, पत्नी ही निकली पति के खून की प्यासी

By: PalPal India News
April 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमृतक की पत्नी रिंकु कुमारी ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया की रिंकु कुमारी का गांव के अन्य पुरुषों के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

बिहार के बांका में सिर कटी लाश मिलने की खबर सामने आई थी। इस बारे में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी है। पुलिस ने बताया की इस मामले में मृतक की पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहियार इलाके में 11 अप्रैल को उस समय सनसनी फैल गई थी, जब विलासी नहर में एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ था। शव मिलने की सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और तत्काल मामले की छानबीन शुरू की थी।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दे मृतक केन्दुआर, थाना अमरपुर निवासी बिहारी यादव की सर कटी पुलिस को लाश मिली थी जिसके बाद सूचना मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बांका के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर फौरन जांच शुरू की गई। मृतक की पत्नी रिंकु कुमारी से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसका पति 6 अप्रैल को कोलकाता से लौटने के बाद पुनसिया पहुंचा था और पुनसिया से इंग्लिश मोड़ तक उससे बात हुई थी, इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ।

मृतक की पत्नी रिंकु कुमारी का गांव के कुछ अन्य पुरुषों के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी पति को हो जाने के बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा और खर्च देना भी बंद कर दिया था। इसी रंजिश के चलते रिंकु कुमारी ने अपने दो सहयोगियों बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। बताया गया कि रिंकु कुमारी की मुलाकात जेल में कुछ अपराधियों से हुई थी, जहां उसने हत्या की योजना बनाई। जेल से बाहर आने के बाद उसने बालेश्वर हरिजन को हत्या के लिए 35 हजार रुपए की सुपारी दी। 11 अप्रैल को धारदार हथियार से गला रेतकर बिहारी यादव की हत्या कर दी गई और शव को विलासी नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस की टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश किया और तीनों आरोपियों (रिंकु कुमारी, बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर शव से अलग किया गया सिर, हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, रिंकु कुमारी का खून से सना कपड़ा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *