पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया भाभी की वापसी तय हो गई है. शो के निर्माता असित मोदी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने दिशा वकानी के किरदार के लिए कुछ नए चेहरों को शॉर्टलिस्ट किया है.
असित कुमार मोदी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दयाबेन के किरदार के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है, जिनमें से एक शो में दिशा वकानी की जगह लेगी। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी समय से ‘दयाबेन’ को लेकर चर्चा में है। पॉपुलर सिटकॉम में दिशा वकानी ‘दयाबेन’ का किरदार निभा रही थीं, लेकिन कुछ सालों पहले ही उन्होंने शो छोड़ दिया। जिसके बाद से ही दर्शक शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच तारक मेहता.. के इस पॉपुलर किरदार को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। शो में जल्दी ही दयाबेन की वापसी होने वाली है। शो के निर्माता असित मोदी ने इस किरदार के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को शॉर्टलिस्ट किया है।
असित मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम दया भाभी के किरदार को ज़रूर वापस लाएंगे. लोग कहते हैं कि दया भाभी के जाने के बाद शो का उतना मजा नहीं रहा, मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं. हमारी पूरी टीम इस किरदार को वापस लाने के लिए काम कर रही है.” शो में दयाबेन को लेकर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने खुद जानकारी दी और बताया कि पूरी टीम शो में इस आइकॉनिक किरदार को वापस लाने में जुटी है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शो में दिशा वकानी की वापसी नहीं हो रही है, बल्कि कोई और ही अभिनेत्री उनकी जगह लेगी। इसके लिए कुछ एक्ट्रेसेस को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है और जल्द ही उनसे मिलने की संभावना है।
असित मोदी ने आगे कहा- ‘मैंने दयाबेन के किरदार के लिए कुछ अभिनेत्रियों को शॉर्टलिस्ट किया है और आप सब भी उनसे जल्द ही मिलेंगे। दिशा वकानी के शो छोड़ने के पांच साल हो गए हैं और हम अभी भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों और क्रू मेंबर्स की बहुत परवाह करती थीं। हमारा लक्ष्य दिशा वकानी जैसी किसी को ढूंढना है।’