लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे, ‘बंगाल जल रहा है. राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं- बंगाल दंगे पर भड़के CM योगी

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दंगाईयों को साफ तौर पर कहा कि दंगाई डंडे से ही मानेंगे और लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे, इसलिए उनकर कार्रवाई जरूरी है.

आपको बता दे  सीएम योगी आज हरदोई जिले में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहीं पर सीएम योगी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिसे बांग्लादेश पसंद वो वहीं जाए. सीएम योगी ने कहा, ‘बंगाल जल रहा है. राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं. दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं. लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी छूट दे रखी है. पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है. लेकिन सरकार चुप है. ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए.

पूरा मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा

सीएम ने कहा कि आप याद करिए 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। इन दंगाईयों का उपचार ही डंडा है। बिना डंडे के ये मानेंगे ही नहीं। आगे कहा कि आप देख रहे होंगे बंगाल जल रहा है। वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं। दंगाईयों को शांतिदूत कहती हैं। अरे लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। लेकिन सेक्युलिरजिम के नाम पर इन लोगों ने दंगा करने वालों को छूट दे रखी है। पूरा मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा है, सरकार मौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *