पलपल इंडिया प्रतिनिधि। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पांच मैचों की पांच पारियों में 243 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने मार्च महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 243 रन बनाए और न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़ा.
स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मार्च 2025 के लिए ICC की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। भारत के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़ते हुए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया. श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 243 रन बनाए थे. उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़ा.
अय्यर ने आईसीसी विज्ञप्ति में कहा, ‘मार्च महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान अविश्वसनीय रूप से विशेष है. खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा अपनी यादों में संजो कर रखूंगा.’ श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भारत की जीत में योगदान दे. मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का उनके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं. प्रशंसकों को भी दिल से धन्यवाद. आपकी ऊर्जा और प्रोत्साहन हमें हर कदम पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं.’