6 माह की बच्ची और डेढ़ साल के मासूम के सीने में अटका था कीड़ा और चिकन का टुकड़ा, डॉक्टरों ने दिया जीवनदान

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने दो बच्चों की जटिल सर्जरी कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया। आपको बता दे सूचना मध्य प्रदेश के जबलपुर से है जहाँ नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी के बाद दोनों मासूम बच्चों को नई जिंदगी दी।

दरअसल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने दो बच्चों की जटिल सर्जरी की जिनमें एक छह माह की बच्ची और एक डेढ़ साल का बालक है। ईएनटी विभाग ने जिन बच्चों का इलाज किया उनमें से एक के गले में चिकन का टुकड़ा फंसा थे वहीँ दुसरे के गले में कीड़ा।

सीने की दाईं तरफ फंसा था चिकन का टुकड़ा

परिवार जनों ने बताया की डेढ़ साल का बच्चा जब चिकन खा रहा था, तो उसका टुकड़ा गले में गया और सीने की दाईं तरफ का हिस्सा ब्लॉक हो गया। इससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिस पर स्वजन तुरंत मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका सफल ऑपरेशन हुआ। यह परिवार कटनी से यहां पहुंचा था।

गले में फंस गया था कीड़ा

ईएनटी विभाग प्रमुख डॉक्टर कविता सचदेवा ने बताया कि दमोह में रहने वाले स्वजन 6 माह की बच्ची को सीने में तकलीफ होने पर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच की गई तो उसके गले में बड़ा-सा कीड़ा फंसा हुआ नजर आया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के गले में फंसे कीड़े को निकालकर सफल सर्जरी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *