तेज़ आवाज में डीजे बजा रहे थे बराती, पुलिस ने किया दूल्हा-दुल्हन समेत सारे बारातियों को किया थाने में बंद

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदुल्हन की विदाई के दौरान पुलिस द्वारा बारातियों को रोकने की खबर सामने आई है यहाँ पुलिस ने डीजे को लेकर कार्रवाई कर दी। इस दौरान दुल्हन ससुराल जाने के इंतजार में थाने के बाहर बैठी रही।

दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बारात की विदाई के समय तेज आवाज में बज रहे डीजे के चलते दुल्हन की डोली को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने डीजे को जब्त कर बारातियों को थाने में बैठा दिया। अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के हरनाम पूरा बजरिया इलाके का है।

यहाँ जानिये पूरा मामला

मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह अपनी बारात लेकर थाटीपुर थाना क्षेत्र पहुंचे थे। रात भर शादी की रस्में धूमधाम से चलीं। सुबह होते ही जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो बारात में आए लोगों ने डीजे के साथ विदाई कराने लगे। बारात थाटीपुर थाने के सामने से गुजर रही थी, तेज आवाज में डीजे बजने पर पुलिस ने पहले उन्हें समझाया, लेकिन जब बारातियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो डीजे को जब्त कर लिया गया और कुछ बारातियों को थाने में बैठा लिया गया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन थाने के बाहर इंतजार करते रहे। कुछ समय बाद पुलिस ने दोनों को रवाना कर दिया, लेकिन दूल्हे के जीजा सावरेन सिंह और अन्य कुछ बारातियों को डीजे संचालक के साथ थाने में रोक लिया गया।

पुलिस ने बताया क्या था मामला

थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर ने बताया कि डीजे में लगे भारी साउंड सिस्टम के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही थी। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी, जिस पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि डीजे जब्त कर चालान कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद उसे छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *