अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर बस खिलौने की तरह पलटी, बस में करीब 50 यात्री सवार थे

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिशिवपुरी जिले में अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर एक बस खिलौने की तरह पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते है की किस तरह बस तेज़ स्पीड में थी और ब्रेक लगाते ही पलट गई।

दरअसल यह दुर्घटना शिवपुरी के कोलारस नेशनल हाईवे-46 में हुआ जहाँ एक डबल डेकर बस अचानक ब्रेक लगाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बस तेज स्पीड से आ रही होती है। तभी ड्राइवर को सड़क पर लगे डिवाइडर दिखे। इसके बाद ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर खिलौने की तरह पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

बेकाबू होकर पलटी बस

जानकारी अनुसार शताब्दी ट्रेवल्स की बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी। इस स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। कोलारस बायपास पर अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बस बेकाबू होकर पलट गई। पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोलारस थाना की पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल यात्रियों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *