पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी स्टार पत्नी एक्ट्रेस सागरिका घाटगे पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेबी का नाम बता अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। जो कि काफी अलग और यूनिक है।
क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के घर किलकारी गूंजी है और ये मम्मी-पापा बन गए हैं। इन्होंने अपने पहले बच्चे का दुनिया में शानदार अंदाज में स्वागत किया है। इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरे पोस्ट में दोनों ने बेबी की झलक दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही इन्होंने बेबी का प्यारा सा नाम भी दुनिया भर के फैंस के साथ साझा कर दिया है। सोशल मीडिया पर आते ही झट से दोनों का कोलैब पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट में आप देख पाएंगे की वे खास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जहीर गोद में बेबी को लिए बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं सागरिका सोफे के एज पर बैठी हुई हैं। एक अगली तस्वीर में दोनों बेबी बॉय का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। दोनों ही तस्वीरें काफी प्यारी हैं और एक कंप्लीट फैमिली दिखा रही हैं।