पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के शाहजहांपुर के ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल मामला यूपी के शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के हाथीपुर कुरिया गांव की है यहां एक ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी पेड़ से लटककर सुसाइड कर ली। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद भी पेड़ से लटककर सुसाइड कर ली।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ससुर की उम्र 70 साल और बहू की उम्र 30 साल है। शुरुआत में लगा कि ससुर राजपाल सत्या अपनी बहू सुमित्रा की हत्या कर फरार हो गया है, लेकिन बाद में ससुर का शव एक बाग में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों के बयानों और प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी द्विवेदी ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी था और अंदाजा है कि उसका पीड़िता से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी से बहू पर हमला किया और उसकी जान ले ली। अधिकारी ने बताया कि सुमित्रा का पति ट्रक चालक है और घटना के समय काम पर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।