पलपल इंडिया प्रतिनिधि। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी के अध्यक्ष विजय थालापट्टी एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने बुधवार को अभिनेता के खिलाफ फतवा जारी कर दिया और मुसलमानों से उनके साथ खड़े न होने को कहा। एआईएमजे के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बताया कि कैसे विजय ने मुसलमानों की छवि खराब की है, जिस वजह से उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है।
रिजवी ने कहा, “उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी बनाई है और मुसलमानों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी फिल्मों में मुसलमानों को आतंकवाद फैलाने वालों के रूप में नकारात्मक रूप से चित्रित किया है। ” मौलाना के अनुसार विजय ने जुआरियों और शराब पीने वालों को अपनी इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया। इससे मुसलमानों की छवि खराब हुई। इसी वजह से उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया।