दैनिक भास्कर के खिलाफ बीजेपी भाजपा नेता नलिन कोहली की जीत, स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा था मामला

By: PalPal India News
April 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दैनिक भास्कर प्रकाशित करने वाली डीबी कॉर्प लिमिटेड के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता नलिन कोहली द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। दैनिक भास्कर के खिलाफ दायर मानहानि के केस में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नलिन कोहली की बड़ी जीत हुई है। बता दें कि ये मानहानि का मामला नलिन कोहली ने दायर किया था।

दरअसल, ये पूरा मामला भास्कर की ओर से किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। दैनिक भास्कर ने दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी है कि वह स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली की तस्वीर और उनके संदर्भ हटा देगा। जानकारी के मुताबिक, स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो से अपमानजनक सामाग्री को हटाने के लिए दैनिक भास्कर और नलिन कोहली कोर्ट से बाहर ही समझौते पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *