साउथ एक्ट्रेस ने बताई फ़िल्मी दुनिया की काली सच्चाई, को-स्टार पर लगाये हैरासमेंट के आरोप

By: PalPal India News
April 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक्ट्रेस विंसी अलोशियस ने अपने एक कोस्टार के खिलाफ छेड़छाड़ की बात कह मामला दर्ज कराया है। अभी कुछ दिनों पहले ही  विंसी ने बीते दिनों एक वीडियो जारी कर इसका खुलासा किया था कि कैसे एक स्टार ने उनके साथ ड्रग्स के नशे में छेड़छाड़ की थी।

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस विंसी अलोशियस बीते 3 दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। बीती 14 तारीख को विंसी ने अपने एक को-स्टार पर हैरासमेंट के आरोप लगाए थे। जिसमें विंसी ने बताया था कि उनके को-स्टार ने ड्रग्स के नशे में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इन आरोपों के बाद से साउथ इंडस्ट्री में इसको लेकर हल्ला मचा रहा। अब इसी हल्ले के बीच विंसी ने अपनी शिकायत भी दर्ज करा दी है। अब ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विंसी ने इसको लेकर फिल्म यूनियन्स में भी अपनी शिकायत दर्ज कराना शुरू कर दिया है।

विंसी ने वीडियो जारी कर लगाए थे आरोप

बता दें कि विंसी अलोशियस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर शूटिंग के दिनों का पुराना किस्सा शेयर किया था। जिसमें विंसी बताती हैं, ‘मैं एक फिल्म में काम कर रही थी जहां इसके लीड एक्टर ने ड्रग्स के नशे में मुझसे छेड़छाड़ की थी। उसके साथ काम करना आसान नहीं था। मेरी ड्रेस में कुछ दिक्कतें आ रही थी जिसे में ठीक कराने जा रही थी। वहीं उस हीरो ने मुझसे साथ आने को कहा। इतना ही नहीं उसने यहां तक कहा कि मैं आपकी ड्रेस पहनने में मदद कर सकता हूं। ये उन्होंने सभी के सामने कहा था। इस बात के बाद वहां का माहौल काफी बिगड़ गया था।’ विंसी ने इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कुछ लोग कई नामों के दावे कर रहे हैं। हालांकि अभी किसी के बारे में ये कहा नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *