भीषण सड़क हादसे ने ली पिता और 2 बच्चों की जान, ट्रक ने बाइक सवारों को मारी थी टक्कर

By: PalPal India News
April 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। छतरपुर जिले के खजुराहो में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार पिता और दो बच्चों को रौंद दिया। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा खजुराहो के देवगांव के पास झमटुली रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव ट्रक के टायरों के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते जी पहुंची पुलिस और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर शव को बाहर निकलवाया। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों का हुजूम लग गया, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

मृतक के परिजन 1 करोड़ मुआवजा की मांग

इधर घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे आने-जाने वाले अन्य वाहन फंस गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन मृतक के परिजन 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी के लिए अड़े हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *