पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, वहीँ इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। इस फिल्म में कोर्ट रूम में हुए वाकये को ड्रामा रूप में दिखाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटना पर आधारित है।
इस फिल्म में भारतीय इतिहास के सबसे यादगार अध्यायों में से एक जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है कथा को दिखाया गया है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म में जबरदस्त चर्चा में रही है। अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को जनता से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित, केसरी चैप्टर 2 को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की एक शक्तिशाली प्रोडक्शन टीम द्वारा बनाया गया है। फिल्म में अक्षय मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने कानूनी व्यवस्था के माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने का साहस किया, नरसंहार के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।