दो पूर्व मित्रों के बीच हुई लड़ाई मामला खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का अंगूठा दांतों से काटकर किया अलग

By: PalPal India News
April 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के शहडोल से एक खबर सामने आई है। दो पूर्व मित्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया।

यहां जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्रांव गांव की है जहाँ । चित्रांव गांव के निवासी विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता कभी घनिष्ठ मित्र हुआ करते थे। दोनों एक समय साथ-साथ काम करने गुजरात गए थे। इसी पुराने कार्यस्थल से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर दोनों दोस्तो के बीच शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अंबर गुप्ता ने गुस्से में आकर विकास गुप्ता के हाथ पर झपट्टा मारते हुए उसका अंगूठा अपने दांतों से काट दिया, जिससे वह पूरी तरह अलग हो गया।  इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।

इस हिंसक झड़प में अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा जयसिंहनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *