तेज आंधी-तूफान के बीच मकान गिरा, मकान के मलवे के नीचे दबे 7 लोग 2 की हुई मौत

By: PalPal India News
April 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। शुक्रवार की रात को मेरठ के अहमदनगर इलाके में तेज आंधी-तूफान के बीच एक मकान अचानक से गिर गया। मकान के मलबे के नीचे सात लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दोनों मां-बेटी बताई जा रही हैं। दूसरी तरफ़ पांच घायलों को बाहर निकाल कर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज जारी है।

आंधी की वजह से गिरा मकान

दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में रात 9 बजे के करीब तेज आंधी-तूफान के चलते एक पुराना कड़ियों का मकान गिर गया। हादसे के दौरान मकान के अंदर सात लोग मौजूद थे। ये सभी लोग मलबे में दब गए। वहीं मलबे में दबने की वजह से एक महिला और उसकी 9 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक है और तीन को हल्की-फुल्की चोट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय इसाक की पत्नी अपने पांच बेटों के साथ कड़ियों से बने मकान में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *