पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आईपीएल 2025 की शुरुआत के साथ ही टीम इंडिया विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल के दरवाजे पर खुशियों ने दस्तक दे दी है। केएल राहुल और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी माता-पिता बन गए हैं। 24 मार्च को अथिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कपल ने इस खास मौके की जानकारी एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया है।
पहली बार माता-पिता बने केएल राहुल और अथिया शेट्टी जब एक ओर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला चल रहा था, उसी दौरान केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी फैंस के साथ साझा की। सोमवार, 24 मार्च को कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो के साथ बेटी के जन्म की खबर दी। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया था।
राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और नन्हीं बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा की है. जिसमें दोनों कपल्स नवजात बेटी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं. सुकून देने वाली तस्वीर को साझा करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ,’ तस्वीर के कैप्शन में ही क्यूट कपल्स ने अपनी बच्ची का नाम भी बताया है. जिसमें लिखा गया है, ‘इवाराह/इवारा .’ आपको बता दें कि इवाराह का मतलब होता है ‘ईश्वर का उपहार’.