एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में होगा जारी

By: PalPal India News
April 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिएमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है की मई के पहले सप्ताह में ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, आईटी, प्रायवेट सिक्यूरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस और ऑटोमेटिव विषय की सभी कॉपियां जांची जा चुकी हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 21 अप्रैल को बची हुई 20 हजार कॉपियां भी जांच ली जाएंगी। बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल तीन लाख चार हजार 511 कॉपियां जांच के लिए अन्य जिलों से आई थीं।

12वीं की एक लाख से ज्यादा कॉपियां आईं थी

अब विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय की कुल 18 हजार 900 कॉपियां जांची जाना शेष हैं। इसी तरह 12वीं में कुल एक लाख 25 हजार 790 कॉपियां जांच के लिए आई थीं। इसमें से अकाउंट, आईपी और क्राप प्रोडक्शन की एक हजार 610 कॉपियां जांची जाना शेष हैं।पूरा मूल्यांकन कार्य तय समय से चार दिन पहले यानी 21 अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा।  मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *