टीवी से फिल्मों तक अपनी अदाओं का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर ने एक बार फिर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक ब्रालेट और ग्रीन लो-वेस्ट कार्गो पैंट में नजर आ रही हैं। उनकी टोन्ड बॉडी, टैटू और ‘गोल्डन ऑवर’ की रौशनी में दमकता चेहरा, उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है।
अवनीत ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – “golden hour and this song 🎶❤️”। देखते ही देखते वीडियो को 1.8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस दिल और आग वाले इमोजी की बौछार कर रहे हैं।
अवनीत कौर न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस करती हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस और सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस भी उन्हें खास बनाता है। हर पोस्ट में उनका एक नया अंदाज देखने को मिलता है, और यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।