पूरे परिवार के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आये भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे डिनर, टैरिफ पर आगे बढ़ेगी बात?

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का परिवार पहली बार भारत दौरे पर आये है। वेंस की पत्नी और अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। पीएम मोदी ने आज जेडी वेंस के सम्मान में डिनर रखा है। इसके बाद दोनों के बीच आधिकारिक बातचीत होगी।

आपको बता दे वेंस सुबह साढ़े 9 बजे पालम एयरबेस पर अपनी पत्नी ऊषा और तीन बच्चों के साथ उतरे। उपराष्ट्रपति वेंस भारत दौरे पर आए हैं। उनके स्वागत के लिए दिल्ली की सड़कों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वेंस दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने परिवार के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। आज शाम साढ़े 6 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास पर वेंस और उनके परिवार का स्वागत करेंगे।

पीएम आवास पर वेंस के सम्मान में डिनर

प्रधानमंत्री ने आज जेडी वेंस के सम्मान में डिनर रखा है। इसके बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक बातचीत होगी। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भारतीय टीम के मेंमबर होंगे। वेंस के साथ पांच सदस्यी शिष्टमंडल आ रहा है। वेंस अपने भारत दौरे में आगरा और जयपुर भी जाएंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए दिल्ली और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मॉक ड्रिल भी की गई है।

भारत पर लगाये गए टैरिफ पर होगी क चर्चा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ लगाया है इसलिए दोनों पक्षों की बातचीत में व्यापार का मुद्दा सबसे ऊपर रहने वाला है। इसके साथ साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और दोनों देशों के संबंधों को लेकर भी बातचीत होगी। भारत और अमेरिका के व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने के लिए वेंस का ये दौरा अहम है। दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी व्यापार 500 अरब डॉलर तक ले जाने का टारगेट रखा है इसलिए वेंस और मोदी के बीच व्यापार, आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ साथ वेंस की ये यात्रा ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति के कारण बढ़े तनाव को कम करने और आपसी सहमति बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण है।

जानें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे का पूरा शेड्यूल-

  • जेडी वेंस आज रात को ही जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वो रामबाग पैलेस में रुकेंगे।
  • कल 22 अप्रैल को वेंस जयपुर में आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस और जंतर मंतर देखने जाएंगे। जयपुर में वेंस इंटरनेश्नल बिजनेस समिट में भी हिस्सा लेंगे।
  • 23 अप्रैल को वेंस अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल और शिल्पग्राम देखने जाएंगे।
  • आगरा से वापस जयपुर लौटने के बाद वेंस 24 अप्रैल को अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *