पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसक प्रदर्शन के बाद अब इलाके में सामान्य जनजीवन होता दिख रहा है। इसी क्रम में मुर्शिदाबाद में अब 10 दिन बाद फिर से स्कूल खोले गए, जो हिंसा के बाद से बंद चल रहे थे। इसे लेकर अब अभिभावकों व माता-पिता का दर्द सामने आया है। बता दें कि शुरुआती अप्रैल में वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटनाएं घटी, जहां एक बाप-बेटी की उन्मादी भीड़ ने हत्या कर दी थी।
मुर्शिदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच धीरे-धीरे रोजमर्रा की जिंदगी फिर से शुरू हो रही है। इसे लेकर मुर्शिदाबाद के ही रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “यहां 10 दिनों के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। 11 अप्रैल को हुई हिंसा के कारण स्कूल बंद कर दिए गए थे। हिंसा के कारण छात्रों के लिए स्कूल और ट्यूशन बंद कर दिए गए थे। इससे उनकी पढ़ाई पर बहुत असर पड़ने वाला है।”