मध्यप्रदेश सरकार कराएगी अपनी लाडली बहनों जैसी योजनाओं की जाँच, जिससे योजनाओं में सुधार या परिवर्तन के निर्णय लिए जा सकें

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं का सोशल ऑडिट तैयार करने जा रही है जिसमें लाड़ली बहना योजना सहित कई फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावशीलता और कमियों का मूल्यांकन करना है। इस आडिट के माध्यम से शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिससे योजनाओं में सुधार या परिवर्तन के निर्णय लिए जा सकेंगे।

इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है इसके आलावा इनकी कमियों से तक की रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जाएगी। इसके आधार पर योजनाओं में सुधार या परिवर्तन जैसे निर्णय लिए जा सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर विभागों से समन्वय कर सोशल आडिट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एमपी सरकार की योजनाएं-

मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के तहत वर्तमान में एक करोड़ 17 लाख पात्र महिलाओं प्रतिमाह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना पर हर महीने करीब 1550 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके आलावा प्रधानमंत्री मातृवंदना, पीएम आवास, निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण, पथ विक्रेता योजना, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित तमाम ऐसी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *