ईसाईयों के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर ली आखिरी सांस

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिईसाईयों के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया  88 वर्ष की उम्र में है, उन्होंने अंतिम सांस ली। पोप फ्रांसिस हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती थे। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित थे जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे। 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।”

पोप फ्रांसिस जीते थे सादा जीवन

पोप फ्रांसिस को उनकी सादगी, दया और गरीबों के प्रति सहानुभूति के लिए जाना जाता है। उन्होंने सादा जीवन जीने की मिसाल पेश की है। पोप अक्सर सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण, शरणार्थियों के अधिकार और धार्मिक सहिष्णुता जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते थे।

पोप ने दी थीं ईस्टर की शुभकामनाएं

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने रविवार को पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। जे डी वेंस से मुलाकात करने के साथ ही पोप फ्रांसिस ईस्टर के अवसर पर सेंट पीटर्स स्क्वायर में हजारों लोगों को आशीर्वाद देने के लिए लोगों के सामने भी आए थे। इस अवसर पर लोगों की भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया था। पोप फ्रांसिस ने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा था, ‘‘भाइयो और बहनों, ईस्टर की शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *