पलपल इंडिया प्रतिनिधि। AI टूल एक ऐसा Software या एप्लिकेशन है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कला का उपयोग करके विशेष कार्यों को स्वचालित करने या आसान बनाने में मदद करता है लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी की AI द्वारा एक फिल्म बनाई गई है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसी मूवी बनाई है, जिसमें न तो किसी एक्टर ने काम किया है और न ही किसी एक्ट्रेस ने। AI द्वारा बनाई गई मूवी के हर सीन आपको ऑरिजिनल लगेंगे।
कन्नड़ सिनेमा ने दुनिया का पहला AI मूवी बनाया है, जिसमें कोई भी जीवित कैरेक्टर नहीं है। इस मूवी को एस नरसिंहमामूर्ति ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी का नाम ‘LOVE YOU’ है और इसे एक डिजिटल मार्वल बताया है। एआई द्वारा बनाए गए इस मूवी की खास बात यह है कि इसमें काम करने वाले एक्टर बिलकुल असली इंसानों की तरह लगते हैं।
इस मूवी को बनाने में एआई इंजीनियर नूतन का हाथ है, जिसने मूवी के लिए कोडिंग की है। वहीं, इस मूवी के क्रिएटिव का काम सुंदर राज गुंडूराव ने देखा है। अपनी इस AI द्वारा बनाई गई मूवी के बारे में बताते हुए डायरेक्टर नरसिंहमामूर्ति ने बताया कि इसकी हर फ्रेम, गाने, डायलॉग, कैरेक्टर एनिमेशन, लिप सिंक और कैमरा मूवमेंट को आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है। AI द्वारा बनाए गए इस मूवी को महज कुछ लोगों ने मिलकर तैयार कर लिया। इसमें न तो एक्टर और न ही एक्ट्रेस की जरूरत पड़ी। न ही किसी लोकेशन पर जाकर इंडोर या आउटडोर शूट करना पड़ा। यह सब काम एआई ने किया है।
AI द्वारा बनाई गई इस मूवी का रनटाइम 95 मिनट का है और इसमें 12 ऑरिजिनल गाने हैं। इन गानों को भी एआई के द्वारा ही जेनरेट किया गया है। इस मूवी को देखकर आपको मशीन और इंसानों की क्रिएटिविटी में कोई भी फर्क नजर नहीं आएगा। इस AI मूवी को हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफेट प्राप्त हुआ है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं की है। जल्द ही, इसे देशभर के थिएटर में रिलीज किया जा सका है।