स्कूल में बनी जान पहचान पढ़ाई के दौरान हुआ प्रेम, विवाह का वादा कर होटल में किया दुष्कर्म 

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिस्कूल में बनी जान पहचान पढ़ाई के दौरान हुआ प्रेम  फिर विवाह का वादा कर होटल में दुष्कर्म कर युवक  ने विवाह से किया इनकार।

यह मामला जबलपुर के लार्डगंज थाने पहुंचा , जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक दूसरे शहर में कार्यरत है। जब वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, तब गढ़ाफाटक निवासी संस्कार जाटव से उसकी दोस्ती हुई। फरवरी 2020 में संस्कार मम्मी-पापा से मिलवाने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। तब संस्कार ने शादी की बात कहकर जबरन दुष्कर्म किया। मम्मी पापा के आने पर उनसे मिलवाया। संस्कार ने आश्वासन दिया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर वह शादी कर लेगा। वर्ष 2023 में संस्कार अपने माता-पिता के साथ युवती के घर पहुंचा, जहां शादी की बात हुई।

संस्कार अक्सर युवती को शहर से बाहर घुमाने ले जाता और वहां उसका शारीरिक शोषण करता। कई बार वह उसे होटल साईं ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। संस्कार ने शादी से इंकार किया, तो छात्रा जुलाई 2024 में लार्डगंज थाने पहुंची। उसके खिलाफ शिकायत की। जहां आरोपी ने जल्द शादी की बात कही। इसके बाद छात्रा वापस अपनी नौकरी पर पहुंच गई। हाल ही में वह लौटी, तो संस्कार परिजनो से मिलवाने उसे अपने घर ले गया और फिर से दुराचार किया। लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उसका विवाह नरसिंहपुर में तय हो गया है और वह वहीं विवाह करेगा। तब युवती ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *