चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक, चाक़ू से पत्नी ने किया था लगातार वार,कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे में चौकाने वाले मामले आये समने जहाँ ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने अपने पति को चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था।

कर्नाटक के पूर्व (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या पत्नी पल्लवी ने की थी पुलिस ने बताया की अपने पति को चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। इस मामले में पुलिस ने पल्लवी और उनकी बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।

1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी ओम प्रकाश रविवार यानी 19 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला घर के भूतल पर खून से सना हुआ मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस के बाद पल्लवी ने पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे। तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करके कहा, “मैंने राक्षस को मार दिया है।” पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे और दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे।

दोनों के बीच था जमीनी विवाद

ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद था, जिसे लेकर पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, जब पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, तो पल्लवी ने थाने के बाहर धरना भी दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पल्लवी मानसिक विकार से पीड़ित थी और उसे ‘सिजोफ्रेनिया’ (एक तरह की मानसिक बीमारी) की समस्या थी। वह अपनी दवा भी ले रही थी। यह भी माना जा रहा है कि उसके मानसिक स्थिति के कारण दंपति के रिश्तों में और अधिक तनाव पैदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *