ट्रैफिक से बचने के लिए बाइक से घर निकलीं Triptii Dimri

By: PalPal India News
April 22, 2025

बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हाल ही में मुंबई में एक फिल्म मीटिंग के बाद ट्रैफिक से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए नजर आईं. तृप्ति ने भारी ट्रैफिक और रोड कंस्ट्रक्शन की वजह से कार की जगह बाइक राइड को चुना और अपने स्टाफ के साथ बाइक पर रवाना हो गईं. तस्वीरों में तृप्ति डिमरी को कैजुअल लुक में देखा गया, जिसमें वह काफी सिंपल और कूल नज़र आ रही थीं. रेड टॉप और डेनिम जींस में तृप्ति का स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

इस तरह उनका सादा अंदाज़ और ट्रैफिक से बचने के लिए लिया गया स्मार्ट फैसला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि तृप्ति डिमरी ने हाल ही में फिल्म ‘एनिमल’ में अपने दमदार रोल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

तृप्ति का यह ज़मीन से जुड़ा और प्रैक्टिकल अंदाज़ यह दिखाता है कि वह न केवल एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, बल्कि जिंदगी को भी बेहद सरलता से जीती हैं. फैंस उनके इस कूल अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *