पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जगह-जगह सांड अपना आतंक मचा रहे है। जिले के बस स्टैंड से सांड के आतंक का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां फल के ठेले पर एक सांड अचानक से दौड़कर आता है और छलांग लगा देता है।जिस फल के ठेले पर वह दौड़कर कूदता है। उसके पास एक महिला एवं दो पुरुष फल खरीद रहे होते हैं। गनीमत यह रही की सांड किसी इंसान के ऊपर नहीं कूदा। सांड के कूदने से फल ठेले की दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
ये घटना छतरपुर जिले के बस स्टैंड की बताई जा रही है। घटना बस स्टैंड पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक साथ लाइन में खड़े फलों के ठेले पर एक सांड दौड़कर आता है और कूद जाता है। बताया जा रहा है कि घटना में आसपास के कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।