पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जौनपुर में एक नाबालिग के साथ 5 लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। वहीं, उनके 4 अन्य दोस्तों ने आरोपियों को रोकने के बजाए इस अपराध में उनकी मदद की। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवली थाना क्षेत्र में बीती रात प्रदर्शनी स्थल का है, एक नाबालिग लड़की के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है। और उनके 4 दोस्तों ने इसमें उनकी मदद की। पुलिस ने अब इस मामले में 9 आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की जब बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी थी तो एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।
उपचार के दौरान लड़की ने लिखित आधार पर पुलिस को अवगत कराया कि उसके साथ 5 लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और 4 अन्य लड़कों ने उनका सहयोग किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस की पांच टीमों का गठन हुआ और फिर टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्परता से जुट गई। पुलिस ने आरोपियों पर थाना शाहगंज में धारा 137(2), 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस व धारा 04(2) पाक्सो एक्ट लगाया है। पुलिस आगे आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।